कानपुर, अगस्त 5 -- Kanpur News: शिवली, संवाददाता। मैथा तहसील क्षेत्र के फसलों को खेतों से लेकर सड़कों तक दिख रहे आवारा मवेशियों से बचाना अब आसान नहीं रह गया है। अन्ना मवेशियों की धमाचौकड़ी के चलते किसान रात दिन खेतों में रहकर फसलों की रखवाली करने को मजबूर हो रहे हैं। इसकी बानगी के लिए मैथा क्षेत्र के हीरामन शिवली में रूरा शिवली मुख्य मार्ग पर मंगलवार चहल-कदमी करते अवारा गोवंश ही काफी है। मैथा क्षेत्र से जनपद में जगह-जगह बढ़ी अन्ना जानवरों की संख्या को लेकर पशुपालक व राहगीर परेशान है। इस समय धान मक्का आदि फसलें खेतों में तैयार हो रही है। इन पर मवेशी घात लगाकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: गोशालाएं खाली, खेत में फसल चर रहे अन्ना मवेशी साथ ही वाहन चालकों को भी अन्ना मवेशी अपना शिकार बना रहे हैं। जिम्मेदार अफसरों द्वारा मौजू...