Kanpur News: अनुशासनहीनता में डार्करूम असिस्टेंट निलंबित
कानपुर, सितम्बर 11 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। मेडिकल कालेज से संबद्ध जिला चिकित्सालय में कार्यरत डार्करूम असिस्टेंट को अनुशासनहीनता करना महंगा पड़ गया। प्राचार्य ने शुक्रवार को उसको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।जिला अस्पताल अकबरपुर में कार्यरत डार्क रूम असिस्टेंट अभय पांडेय के खिलाफ चिकित्सकों, जूनियर रेजीडेंटस व कई स्वास्थ्य कर्मियों ने अभद्र व्यवहार करने की शिकायतें की थीं। मामले में आरोपों की पुष्टि होने पर मेडिकल कालेज के प्राचार्य अंबरीष गुप्ता ने उनको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन्होंने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के चलते मेडिकल कालेज प्रशासन ने उसके निलंबन का फैसला किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.