कानपुर, सितम्बर 15 -- Kanpur News: शिवली,संवाददाता। लायर्स एसोसिएशन मैथा के वार्षिक चुनाव में कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे अनुराग स्वर्णकार और तेज बहादुर के बीच आपसी सहमति बनने के बाद तेज बहादुर ने अपना नामांकन वापस ले लिया।नामांकन वापसी के बाद अनुराग स्वर्णकार को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह यादव,राम प्रताप सिंह चौहान, रविकांत कमल, शिववीर चौहान,उमा कांत त्रिपाठी, रियाज, सलमान, नीरज, पारस शुक्ला, संजीव त्रिपाठी, अनुज पाल, राजेश राजपूत, जीतेन्द्र स्वर्णकार, अंकित दुबे, अंकित चंदेल,रण विजय सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...