Kanpur News: अनर्गल टिप्पणी पर भड़के रोडवेज कर्मी, 10 से आंदोलन
कानपुर, अगस्त 7 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। एआरएम की 'काम के न काज के, दुश्मन अनाज के' की टिप्पणी फजलगंज की रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय मंत्री सुरेंद्र सिंह सेंगर को नागवार गुजरी। शुक्रवार की सुबह जब वह फजलगंज डिपो, चुन्नीगंज पहुंचे तो सुरेंद्र ने यह बात क्षेत्रीय अध्यक्ष अरविंद कुरील और साथियों को बताई। इस पर दिन में 11.15 बजे पूरा स्टाफ एकजुट होकर बाहर निकला और चुन्नीगंज में नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पाते ही आरएम महेश कुमार मौके पर पहुंचे। आंदोलित कर्मचारियों से बात की तो उनके तेवर और उग्र हो गए। कर्मचारी इस बात पर अड़ गए कि एआऱएम अभिनव सोनकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें वरना 10 अगस्त से आंदोलन छेड़ देंगे। आरएम महेश कुमार ने सभी कर्मचारियों को शनिवार को दिन में 11 बजे बुलाया है। अरविंद कुरील और एसएस सेंगर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.