कानपुर, जुलाई 23 -- Kanpur News: पुखरायां, संवाददाता। स्थानीय कस्बे के मुख्य मार्ग में ई-रिक्शा चालकों की मनमानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिम्मेदारों की अनदेखी भी उनके हौसले बुलंद किए है। मुख्य मार्ग पर ई-रिक्शा हर घंटे जाम का कराण भी बने हैं। यह भी पढ़ें- Sasaram News: ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से शहर में बढ़ रही जाम की समस्याई-रिक्शा चालकों की मनमानी कस्बे के मुख्य मार्ग में ई-रिक्शा चालकों की मनमानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। जहां मन हो गाड़ी रोक देना। बीच सड़क पर खड़ा करके सवारी बिठाने लगना आम बात हो गई है। तादाद में ज्यादा होने के कारण एक साथ कई ई-रिक्शा सवारी भरने के चक्कर में खड़े हो जाने से रोड से अन्य सवारी वाहनों को निकलने में दिक्कते आती हैं। अगर कोई भी इनसे कुछ भी कह दे यह लड़ने तक में आमादा हो जातें हैं। इस चक्कर ...