Kanpur News: अनदेखी: पंद्रह दिनों में करंट उतरने से तीन भैंसों की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
कानपुर, अगस्त 12 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। क्षेत्र के बनीपारा विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले गांवों में बिजली विभाग की घोर लापरवाही और उदासीनता सामने आई है। लाइन रखरखाव में बरती जा रही ढिलाई के कारण आए दिन बिजली के खंभों में करंट उतर रहा है। महज पंद्रह दिनों के भीतर ही पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से तीन दुधारू भैंसों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्रीय किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है, जबकि जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ जानकर भी अनजान बने हुए हैं।
घटना का विवरण मामला बीते मंगलवार की शाम का है, जहां बनीपारा क्षेत्र के देवकीपुरवा गांव के रहने वाले किसान गुड्डू तोमर की भैंस चरकर लौट रही थी। रास्ते में लगे बिजली के पोल में अचानक उतरे तेज करंट की चपेट में आने से भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.