कानपुर, जुलाई 6 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा,संवाददाता। गजनेर थाना क्षेत्र के गुजराई गांव के रहने वाले एक अधेड़ ने घर के अंदर कमरे में छत के कुंड़े से फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके घर से बदबू उठने व उसके कई दिन से नहीं दिखने पर पलिस को सूचना दी गई। इसके बाद गांव पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गुजराई गांव का रहने वाला पचास वर्षीय रंजीत कुमार मजदूरी करता था। शराब पीने का आदी होने के कारण उसकी पत्नी अपने तीन बच्चों को लेकर करीब दस साल पहले अपने मायके पचकुरा टेढ़ा हमीरपुर चली गई थी। यह भी पढ़ें- Hardoi News: अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान इस समय वह अकेला ही घर में रह रहा था। पिछले तीन दिन से वह गांव में नहीं दिखा था। सोमवार को उसके घर से सड़ांध उठने पर मोहल्ले के लोगों ने गांव में अलग रह रहे...