कानपुर, जुलाई 7 -- Kanpur News: पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के भोगीसागर गांव के अधेड़ की हालत अचानक बिगड़ जाने पर उसे सीएचसी लाया गया। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भोगीसागर निवासी पचास वर्षीय रविंद्र कुमार मंगलवार को अचानक हालत बिगड़ गई, जिस पर भाई बलजीत उसे लेकर सीएचसी आया, जहां डा. गोविन्द प्रसाद ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भाई बलजीत ने बताया कि उसका भाई रविंद्र शराब का लती था। भाभी के मायके पर रहने के कारण शराब अधिक पीने लगा था। वहीं मृतक दो भाई बलजीत व अजय हैं। मृतक के एक पुत्र प्रियांशु 6 वर्ष व एक पुत्री दीपिका 12 वर्ष है। यह भी पढ़ें- Banda News: अधिक शराब पीने से बुजुर्ग की मौत मां राजकुमारी व बच्चों को जब यह जानकारी हुई तो घर पर कोहराम मच गया। डाक्टर ने बताया कि परिजन लिख कर दे गए कि उन्हें पोस्टमार्टम नहीं कराना...