कानपुर, जुलाई 17 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। क्षेत्र के विकास और सुगम यातायात के सरकारी दावों की हकीकत मड़ौली-रोशनमऊ मार्ग पर अधूरे मार्ग पर देखने को मिल रही थी। इस समस्या को आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने मंगलवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदार हरकत में आए और अधूरे पड़े मार्ग पर डामरीकरण शुरू करा दिया है। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों के मुताबिक करीब छह माह पहले रोशनमऊ-मड़ौली मार्ग चौड़ीकरण के कार्य शुरू किया गया था। जिम्मेदारों ने सड़क पर गिट्टियां डलवाने के बाद महज कुछ हिस्सों में डामरीकरण किया था। इसके सड़क के बड़े-बड़े हिस्से अधूरे ही बिना डामरीकरण के छोड़ दिए थे। यहां से निकलने वाले राहगीरों सहित स्कूली बच्चे बुजुर्ग इस सड़क पर आएदिन गिरकर घायल हो रहे थे। इस गंभीर समस्या को आपके अपने लोकप्रिय...