कानपुर, अक्टूबर 20 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। गाजीपुर के सरैया निवासी नन्दलाल राम ने बेटे की सड़क हादसे में मौत के बाद क्लेम में मिली रकम अधिवक्ता द्वारा हड़पने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ित के अनुसार उनके बेटे अशोक की उन्नाव में सड़क हादसे में मौत हुई थी। जिसके बाद दुर्घटना क्लेम का मुकदमा लाल बंगला निवासी अधिवक्ता ओम प्रकाश द्विवेदी ने दाखिल किया। दावा है कि न्यायालय ने 12.35 लाख रुपये का क्लेम मंजूर किया। आरोप है कि अधिवक्ता ने बैंक की पासबुक लेकर खाते में अपना नंबर दर्ज करा लिया। उसके बाद अपने खाते में रकम जमा कर ली। उन्हें केवल 95 हजार रुपये दिए। यह भी पढ़ें- Lucknow News: पुराने हाईकोर्ट में सहायक अभिलेखपाल को वकीलों ने पीटा उन्होंने बाकी रकम मांगी तो अधिवक्ता ने गाली-गलौज व जान मारने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की ...