कानपुर, अगस्त 20 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर तहसील की अधिवक्ता समिति की ओर से गुरुवार को तहसील में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। वकीलों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारों से माहौल को गुंजायमान कर दिया। अकबरपुर तहसील की अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष बिपिन चंद्र दीक्षित की अगुवाई में वकीलों ने सुबह तहसील परिसर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। बैनर और तिरंगे के साथ निकले वकीलों ने देशभक्ति के जयकारों से महौल गुंजायमान कर दिया। अधिवक्ताओं ने कहाकि तिरंगा हमारे सम्मान,स्वभिमान का प्रतीक है। इसके सम्मान के लिये हम लोग सभी भेदभाव भुलाकर एकजुट होते हैं। अधिवक्ताओं की यह तिरंगा यात्रा राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा, संविधान के प्रति सम्मान तथा राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का संदेश है। कार्यक्रम में उपस्थित...