कानपुर, सितम्बर 10 -- Kanpur News: कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मानव विकास एवं पारिवारिक अध्ययन विभाग की नर्सरी ऑब्जरवेशन लैब में जन्माष्टमी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। छात्रों ने श्रीकृष्ण और राधा की वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी और गीता के संदेश पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सब का मनमोह लिया। कृष्ण की वेशभूषा में अद्विक सिंह प्रथम, कृष्णा द्वितीय तथा हर्ष व विनायक संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। राधा की वेशभूषा में आश्वी पांडेय प्रथम, शालिनी द्वितीय और अंशिका व शांभवी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। डॉ. मुक्ता गर्ग ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...