कानपुर, अगस्त 7 -- Kanpur News: कानपुर। अटल घाट में गंगा आचमन के दौरान एक बुजुर्ग का पैर फिसल गया और गहराई में जाकर डूबने लगे। गनीमत रही कि, सावन में घाट किनारे सुरक्षा में मुस्तैद पुलिस ने समय रहते उन्हें बचा लिया। डूब रहे युवक को कोहना पुलिस ने गोताखोर राजू की मदद से बचाया। पूछताछ में उसने अपना नाम नवाबगंज विष्णुपुरी निवासी देवानंद बताया। बुजुर्ग ने खाकी व गोताखोर का आभार जताया। यह भी पढ़ें- गंगा में डूब रहे शिवभक्त को जल पुलिस जवान ने बचाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...