Kanpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार किसान की मौत
कानपुर, अगस्त 13 -- Kanpur News: सचेंडी। भौंती के प्रतापपुर गांव के सामने नेशनल हाईवे पर गुरुवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार सचेंडी निवासी 55 वर्षीय किसान राजू की मौत हो गई। मृतक के बेटे मनीष ने बताया कि, पिता राजू पनकी स्थित नारायण हॉस्पिटल में किसी को देखने गए थे, वहां से लौटने के दौरान हादसे का शिकार हो गए। राजू की मौत पर पत्नी पुष्पा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम भिजवा दिया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.