Kanpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला श्रमिक की मौत
कानपुर, अगस्त 12 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। औरैया कानपुर हाईवे पर रनियां थाने के सामने हुई मार्ग दुर्घटना में एक महिला श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला को मेडिकल कॉलेज अकबरपुर भेजा। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।मूलरूप से रसूलाबाद थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव की रहने वाली राखी पत्नी विपिन रनियां में रहने के साथ विसायकपुर की एक खाद्य मसाला फैक्ट्री में करीब तीन साल से काम कर रही थी। बुधवार को वह रनियां थाने के सामने कानपुर औरैया हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देकर उसे गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर भेजा। वहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इससे वीहा कोहराम मच गया। मेडिकल कालेज स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.