Kanpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
कानपुर, अगस्त 5 -- Kanpur News: सरसौल। महाराजपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात महाना कोल्ड स्टोर के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार करीब 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक युवक बाइक से गलत दिशा में जा रहा था। इसी दौरान सामने से आए अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक के पंजीकरण नंबर के आधार पर मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.