कानपुर, अक्टूबर 4 -- Kanpur News: सचेंडी। उदयपुर कंजड़ डेरा के पास रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए घायल को हैलट में भर्ती कराया। नरवल थाना क्षेत्र के बाम्बी गांव निवासी 22 वर्षीय मनोज कुशवाहा अपने दोस्त सुन्दरलाल कुशवाहा के साथ किसी काम से बाइक से किसान नगर से बिधनू की ओर जा रहा था। तभी उदयपुर कंजड़ डेरा के पास पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों दोस्त उछलकर सड़क पर जा गिरे। इस दौरान सिर के बल गिरने से मनोज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुन्दरलाल को हैलट में भर्ती कराया गया। सचेंडी पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा र...