Kanpur News: अज्ञात चोरों ने कॉलेज से पार किए सीसीटीवी और डीवीआर
कानपुर, जुलाई 26 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा, संवाददाता। गजनेर थाना क्षेत्र के कीरतपुर गांव के पास स्थित एक इंटर कालेज में घुसे चोरों ने रविवार रात में वहां से दो बैटरा, सीसीटीवी और डीबीआर आदि चोरी कर लिया। रविवार सुबह हुई जानकारी पर प्रबंधक ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद वहां पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन और चोरों की तलाश शुरू की है। कीरतपुर गांव में स्थित राहुल शुक्ल मेमोरियल इंटर कॉलेज में शनिवार रात चोरों ने कॉलेज में घुसकर कार्यालय की खिड़की को आरी से काट दिया। इसके बाद वहां रखे दो बैटरा, डीवीआर, सीसीटीवी आदि चोरी कर लिए। इसके बाद प्रधानाचार्य कक्ष का ताला तोड़कर अंदर रखी अलमारी खोलने का भी प्रयास किया। इसके साथ ही एनसीसी कक्ष की अलमारी में रखा सामान भी चोर उठा ले गए। रविवार सुबह जानकारी होने पर प्रबंधक राम शंकर शुक्ला ने डायल- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.