कानपुर, जुलाई 18 -- Kanpur News: सचेंडी। चकरपुर मंडी में शनिवार को आलू-प्याज व्यापार सभा मंडी समिति द्वारा चुनाव कराया गया। कानपुर चकरपुर मंडी के वरिष्ठ व्यापारी निर्वाचन अधिकारी राधेश्याम शुक्ला ने बताया कि आलू-प्याज संगठन के व्यापार सभा का चुनाव चकरपुर मंडी में पहली बार तीन वर्ष पहले हुआ था, पूर्व में जीते पदाधिकारी का कार्यकाल खत्म होने के बाद कमेटी ने शनिवार को दूसरी बार चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराया। मतदान में 525 वोट पड़े। गिनती के दौरान अध्यक्ष पद पर अजय मिश्रा को 304 व दूसरे नंबर पर पूर्व अध्यक्ष पंकज कुशवाहा को 220 वोट मिले। वहीं महामंत्री पद पर सुरेन्द्र चंद पाल को 267 और पूर्व महामंत्री मुरली प्रसाद राजपूत को 255 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद के लिए पवन गुप्ता को 263 और राजेंद्र प्रजापति को 260 वोट मिले। तीन वोट अनवैलिड रहे। जीते हुए...