कानपुर, अगस्त 21 -- Kanpur News: कानपुर। शहर की घनी आबादी वाले इलाकों में गुरुवार देर रात अचानक स्मॉग आ जाने से हड़कंप मच गया। धुएं की तरह दिखने वाला स्मॉग दुर्गंध के साथ चारों ओर फैल गया। इससे लोग चिंता में पड़ गए और घरों से बाहर आ गए। पी रोड, प्रेम नगर, सीसामऊ, चमनगंज, बेकनगंज, बजरिया और कर्नलगंज आदि में स्मॉग की मात्रा अधिक देखी गई। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर एसएन सुनील पांडे का कहना है कि अधिक बारिश के कारण प्रदूषण से भारी कण नीचे की ओर आने से अक्सर ऐसी स्थितियां बन जाती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...