कानपुर, अगस्त 18 -- Kanpur News: मंगलपुर,संवाददाता। संदलपुर क्षेत्र के अनोखेपुरवा में मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे मानसिंह का मकान अचानक तेज आवाज के साथ भरभराकर गिर गया। पलभर में वर्षों की मेहनत से बनाया गया घर मलबे के ढेर में तब्दील हो गया। परिवार के लोग उस समय घर के बाहर थे।अनोखेपुरवा निवासी मान सिंह ने बताया गया कि मकान में उसके माता-पिता, एक बेटा और दो बहनें रहते हैं। सुबह सभी लोग घर के बाहर अपने काम में लगे हुए थे। इसी दौरान अचानक मकान भरभराकर गिर पड़ा। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। यह भी पढ़ें- Rampur News: बारिश में कच्चे मकान की छत ढही, सामान मलबे में दबा मकान के मलबे में परिवार का खाने-पीने का सामान, कपड़े, बर्तन और गृहस्थी का जरूरी सामान दब गया। पीड़ित मा...