Kanpur News: अखिलेश के मामले में 20 को सुनवाई
कानपुर, अगस्त 7 -- Kanpur News: कानपुर। अधिवक्ता अखिलेश दुबे के रंगदारी के मुकदमे में शुक्रवार को अपर जिला जज प्रथम सपना त्रिपाठी की अदालत में सुनवाई हुई। मुकदमे में आरोपी विमल कुमार यादव की ओर से आरोप मुक्ति की अर्जी दी गई। इस पर आपत्ति दाखिल करने के लिए अभियोजन ने समय मांगा। जिसके बाद कोर्ट ने सुनवाई के लिए 20 अगस्त की तारीख तय की है। भाजपा नेता रवि सतीजा ने छह अगस्त 2025 को बर्रा थाने में अखिलेश दुबे व उसके साथियों के खिलाफ झूठे मुकदमे में फंसाकर रंगदारी वसूलने का आरोप लगाया था। मुकदमे में अखिलेश समेत पांच के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: अखिलेश के केस में अब 12 को सुनवाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.