कानपुर, सितम्बर 3 -- Kanpur News: कानपुर। भाजपा नेता रवि सतीजा के रंगदारी मामले में अपर जिला जज प्रथम सपना त्रिपाठी की अदालत में सुनवाई हुई। यहां अधिवक्ता अखिलेश दुबे और लवी मिश्रा पर आरोप तय नहीं हो सके। मुकदमे की अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी। दरअसल अखिलेश दुबे और लवी मिश्रा की याचिकाओं पर हाईकोर्ट ने आदेश सुनाने तक आरोप तय करने पर रोक लगा रखी है। भाजपा नेता रवि सतीजा ने छह अगस्त 2025 को बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि उन्हें पॉक्सो के झूठे मुकदमे में फंसाकर रंगदारी मांगी गई। इस मामले में अखिलेश दुबे, लवी मिश्रा, शैलेंद्र यादव, अभिषेक बाजपेयी और विमल यादव के खिलाफ कोर्ट में सुनवाई चल रही है। अखिलेश, लवी और शैलेंद्र के आरोप मुक्ति प्रार्थना पत्र कोर्ट खारिज कर चुका है जबकि विमल का प्रार्थना पत्र लंबित है। सेशन कोर्ट...