Kanpur News: अकबरपुर-रनियां से राजपुर चेयरमैन ने भी ठोका दावा
कानपुर, अगस्त 2 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष और राजपुर नगर पंचायत के चेयरमैन अंशू त्रिपाठी ने भी अकबरपुर-रनियां विधानसभा से दावा ठोक जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। उन्होंने लोगों को भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताकर विपक्ष के बहकावे से दूर रहने का आह्वान किया। अंशू त्रिपाठी ने बाढ़ापुर, कुईतखेड़ा, सरियापुर, संगसियापुर, बेवन मैदू सहित दर्जन भर गांवों का भ्रमण कर नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों का अभिवादन करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं तथा क्षेत्र के विकास, रोजगार, शिक्षा, सड़क, पेयजल और अन्य जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। कहाकि जनता का विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे निरंतर जनसंपर्क कर लोगों के बीच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.