कानपुर, सितम्बर 3 -- Kanpur News: कानपुर देहात। अकबरपुर ओवरब्रिज से बाढ़ापुर रोड तक सड़क पर लगी दुकानें व अवैध पार्किंग के चलते आयेदिन जाम जैसे हालात रहते हैं। वहीं साप्ताहिक बाजार के दिनों में इस मार्ग से निकलने में वाहन चालक व राहगीर खासे परेशान होते हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से अवैध पार्किंग व ठेलिया दुकानदारों पर अंकुश लगाये जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...