Kanpur News: अंपायर से अभद्रता में तीन खिलाड़ी निलंबित
कानपुर, जुलाई 25 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) ने मैच के दौरान अंपायर से अभद्र व्यवहार करने के आरोप में तीन खिलाड़ियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान ये खिलाड़ी एसोसिएशन की प्रतियोगिताओं और उससे संबद्ध इकाइयों की ओर से आयोजित किसी भी क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। केसीए के सचिव कौशल कुमार सिंह ने बताया कि साउथ जिमखाना के खिलाड़ी शैलेंद्र शुक्ला को तीन मैचों के लिए निलंबित किया गया है। वहीं, पटेल प्रॉपर्टीज टीम के खिलाड़ी ओम मिश्रा पर दो मैचों का प्रतिबंध लगाया है। देवेंद्र कुमार को पूरे सत्र 2026-27 के लिए निलंबित कर दिया गया है। केसीए के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्रिकेट में अनुशासन और अम्पायरों के प्रति सम्मान सर्वोच्च ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.