कानपुर, अगस्त 12 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से चुन्नीगंज स्थित केसीए कार्यालय में सात दिवसीय जिला स्तरीय अंपायरिंग कार्यशाला चल रही है। कार्यशाला के पांचवें दिन बुधवार को 23 अभ्यर्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इनमें महिला अंपायर पूनम गुप्ता शामिल रहीं। कार्यशाला में प्रशिक्षक सौरभ श्रीवास्तव और काली शंकर बाजपेयी ने प्रतिभागियों को कैच आउट, रनआउट और एलबीडब्ल्यू समेत अंपायरिंग से जुड़े विभिन्न नियमों की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान केसीए सचिव कौशल कुमार सिंह, दिनेश कटियार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...