Kanpur News: अंपायरिंग के नए नियमों को सीख रहे
कानपुर, अगस्त 8 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से सात दिवसीय जिला स्तरीय अंपायरिंग कार्यशाला के दूसरे दिन शनिवार को 23 अभ्यर्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। चुन्नीगंज स्थित केसीए कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में पूनम गुप्ता एक मात्र महिला अंपायर प्रतिभाग कर रही हैं।कार्यशाला में प्रशिक्षक सौरभ श्रीवास्तव और काली शंकर बाजपेयी ने प्रतिभागियों को क्रिकेट के नियमों और अंपायरिंग से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। क्रीज संबंधी नियमों के साथ गेंद की नाप, स्टम्प और बेल्स के निर्धारित मानकों व उनके पैरामीटर्स के बारे में बताया। सभी अभ्यर्थियों को लॉज ऑफ क्रिकेट 2026 का नवीनतम संस्करण भी उपलब्ध कराया गया, जिससे वे संशोधित नियमों का अध्ययन कर अंपायरिंग की बारीकियों को समझ सकें। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.