Kanpur News: अंदर सोता रहा मालिक, दुकान में हो गई चार लाख की चोरी
कानपुर, अक्टूबर 24 -- Kanpur News: चकेरी। लाल बंगला स्थित फूल वाली गली में शुक्रवार देर रात एक डिस्पोजल और फूल माले की दुकान से चार लाख रुपये की चोरी हो गई। पीड़ित अपनी दुकान पर ही सो रहा था। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में एक युवक कैद हुआ है। दुकान मालिक ने दुकान में काम करने वाले पूर्व कर्मचारी पर चोरी का आरोप लगाया है।लालबंगला निवासी कुलदीप सैनी उर्फ कल्लू माली के अनुसार उनकी फूल वाली गली में डिस्पोजल बिक्री और शादी समारोह के लिए नोटों व फूलों की माला की दुकान है। कुलदीप के अनुसार वह दुकान पर ही सोते हैं। शुक्रवार रात को भी वह दुकान पर सो रहे थे। जब सुबह उठे तो गल्ले से चार लाख रुपये गायब थे। उन्होंने दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखे। इसमें दुकान में करीब पांच साल पहले काम करने वाला कर्मचारी देर रात करीब 2:40 बजे टेंट से अंदर घुसने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.