Kanpur News: अंतरविद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता का चैँपियन बना सीएचएस एजुकेशन सेंटर
कानपुर, अक्टूबर 29 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। दून इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय केएसएस अंतरविद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता (बालक वर्ग) में सीएचएस एजुकेशन सेंटर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। फाइनल में टीम ने पूर्णचंद्र विद्या निकेतन को एक पारी और 11 अंकों के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया। श्रीराम एजुकेशन सेंटर ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले गए पहले सेमीफाइनल में पूर्णचंद्र विद्या निकेतन ने हरमिलाप मिशन स्कूल को कड़े मुकाबले में एक अंक से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में सीएचएस एजुकेशन सेंटर ने श्रीराम एजुकेशन सेंटर को एक पारी और 11 अंकों से शिकस्त दी। फाइनल में भी सीएचएस की टीम ने शुरू से ही दबदबा बनाए रखा और पूर्णचंद्र विद्या निकेतन को एकतरफा मुकाबले म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.