Kanpur News: अंतरमहाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पीपीएन और डीएवी कॉलेज
कानपुर, अक्टूबर 29 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पीपीएन कॉलेज और डीएवी कॉलेज ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। वीएसएसडी कॉलेज में खेले गए मुकाबलों में पीपीएन ने मेजबान वीएसएसडी कॉलेज को और डीएवी ने विश्वविद्यालय की टीम को हराया। पहले सेमीफाइनल में वीएसएसडी कॉलेज की टीम 14 ओवर में 70 रन पर सिमट गई। पीपीएन कॉलेज के अनुभव ने चार विकेट लिए जबकि अनुज और नीरज को दो-दो विकेट मिले। जवाब में पीपीएन ने दसवें ओवर में एक विकेट खोकर 71 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।दूसरे सेमीफाइनल में विश्वविद्यालय की टीम ने उत्कर्ष के 65 रनों की मदद से 171 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएवी कॉलेज की टीम ने विकास यादव की 56 रनों की पारी के दम पर 19वें ओवर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.