Kanpur News: अंडे के पैसे मांगने पर महिला के मुंह पर प्लेट फेंकी, रिपोर्ट
कानपुर, जुलाई 12 -- Kanpur News: कानपुर। बर्रा थाने में अंडे की दुकान लगाने महिला ने एक नशेबाज पर अभद्रता कर मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट कराई है। आरोप है कि अंडे के पैसे मांगने पर आरोपित ने प्लेट मुंह पर मारकर फेंकते हुए मारपीट की। कर्रही रोड गुलाबी बिल्डिंग के पास रहने वाली पूनम देवी के मुताबिक, पति विनोद गुप्ता की मौत के बाद वह घर के पास अंडे का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण कर रही है। इस दौरान अंडा खाने के बाद एक ग्राहक से पैसा मांगने पर वह अभद्रता कर गाली-गलौज करता है। शुक्रवार को आरोपित फिर से दुकान आया और फिर अंडे का पैसा मांगने पर उसने प्लेट मुंह पर मारते हुए मारपीट की। शोर सुन राहगीरों के आने पर आरोपित धमकी देकर भाग निकले। बर्रा थाना प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.