कानपुर, अक्टूबर 12 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्व. मोतीराम (एडवोकेट) अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले 30 खिलाड़ियों का कैम्प सोमवार से कानपुर साउथ मैदान पर शुरू हुआ। कैम्प 17 अक्तूबर तक चलेगा। मई में हुई प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में बल्लेबाज राघवेंद्र पाल, देव दुबे, राजवीर मल्होत्रा, विशेष अग्निहोत्री, शिवांश कुमार सिंह, कान्हा भाटिया, विवान गांधी, अभिनव कुमार पाठक, वीर सिंह, वैदिक दीक्षित, शौर्य उपाध्याय और तनुष अवस्थी शामिल हैं। विकेटकीपर के रूप में अयमान पठान और राना अमरेन्द्र सिंह को चुना गया है। गेंदबाजों में इशांत रावल, प्रफुल्ल कश्यप, उत्कर्ष सिंह, चिन्मय गौर, रिशु पाल, अविनाश सिंह, अनित कुमार,...