Kanpur News: अंडरपास से आवागमन शुरू, रास्ते में फैला मलबा बना मुसीबत
कानपुर, अक्टूबर 16 -- Kanpur News: रूरा। कस्बे में करीब चार माह से बंद पड़ा पुराना अंडरपास बीते बुधवार को साफ-सफाई के बाद आवागमन के लिए खोल दिया गया। इससे पैदल राहगीरों और दोपहिया व तिपहिया वाहन चालकों को राहत मिली, लेकिन रास्ते में जगह-जगह जमा मौरंग और गिट्टी के ढेर अब परेशानी का कारण बन रहे हैं। मलबे के चलते बाइक और साइकिल सवार फिसलकर गिर रहे हैं, जिससे चोटिल होने का खतरा बना हुआ है। कस्बे में ओवरब्रिज निर्माण के दौरान पैदल यात्रियों और दोपहिया व तिपहिया वाहनों की सुविधा के लिए अंडरपास शुरू किया गया था। हालांकि, बीते चार माह से यह बंद पड़ा था। बुधवार को साफ-सफाई के बाद इसे दोबारा चालू कराया गया। वहीं, प्राथमिक विद्यालय के पास दुकानों का निर्माण होने के कारण पुराना रास्ता बंद कर क्रॉसिंग के पास से आवागमन की व्यवस्था की गई है। क्रॉसिंग के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.