Kannauj News: 99.30 परसेंटाइल प्राप्त छात्रा सिद्धि मिश्रा सम्मानित
कन्नौज, जुलाई 20 -- Kannauj News: छिबरामऊ। वीरेन्द्र पब्लिक स्कूल, देवबरमपुर परिसर में विद्यालय की पूर्व छात्रा सिद्धि मिश्रा को नीट यूजी-2026 परीक्षा में 99.30 परसेंटाइल प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सिद्धि तथा उनके माता-पिता शैलेश कुमार मिश्रा और रश्मि मिश्रा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रबंधक विमलेश कुमार दुबे ने कहा कि सिद्धि की उपलब्धि विद्यालय और जनपद दोनों के लिए गौरव का विषय है। प्रधानाचार्य मोहम्मद आसिम मंसूर ने सफलता का मूल मंत्र निरंतर परिश्रम, आत्मविश्वास और अनुशासन बताया। सिद्धि मिश्रा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और विद्यालय को देते हुए नियमित अध्ययन, समय के सदुपयोग और दृढ़ संकल्प के साथ लक्ष्य हासिल करने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Buxar News: मेधावी छात्र आने वाले पीढ़ी के लिए बनेंगे प्रे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.