Kannauj News: 96 ग्राम पंचायतों में 10 हजार ध्वजों का होगा वितरण
कन्नौज, अगस्त 12 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकास खंड क्षेत्र की सभी 96 ग्राम पंचायतों में इस वर्ष बड़े स्तर पर राष्ट्रीय ध्वजों का नि:शुल्क वितरण कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से लगभग 10 हजार राष्ट्रीय ध्वजों की खरीद पूरी कर ली गई है। इन ध्वजों का वितरण प्रत्येक ग्राम पंचायत के प्रशासकों और ग्राम सचिवों के माध्यम से ग्रामीणों तक कराया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग अपने घरों, प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहरा सकें। खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य ने बताया कि प्रशासन का उद्देश्य हर घर तक राष्ट्रीय ध्वज पहुंचाकर लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और स्वतंत्रता दिवस को उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाना है। यह भी पढ़ें- Buxar News: हर घर तिरंगा अभियान के सफल बनाने के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.