Kannauj News: 90 दावेदारों में से छह का होगा चयन
कन्नौज, अगस्त 13 -- Kannauj News: कन्नौज। मिनी नंदनी कृषक समृद्धि योजना में लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। जिले में छह यूनिट स्थापित करने के लिए पात्र पाए गए 90 आवेदकों के बीच शुक्रवार को ई-लॉटरी होगी। इसमें तीन महिला और तीन पुरुष लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत संचालित योजना में जिले से 191 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें 139 पुरुष और 52 महिला आवेदक शामिल थे। विभागीय समिति ने दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन के बाद 90 आवेदनों को पात्र पाया, जबकि मानक पूरे न करने और दस्तावेजों में कमी के कारण 101 आवेदन निरस्त कर दिए गए।
योजना के तहत चयनित लाभार्थी योजना के तहत चयनित लाभार्थी 10 उन्नत नस्ल की गायों की यूनिट स्थापित करेंगे। एक यूनिट की परियोजना लागत 23.60 लाख रुपये निर्धारित है। इसमें सरकार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.