कन्नौज, अक्टूबर 3 -- Kannauj News: कन्नौज। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा में 825 आवेदन निरस्त किए जाने का मामला सामने आया। कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में बैंकवार प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने पात्र आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कर युवाओं को उद्यम स्थापना में सहयोग देने के निर्देश दिए। अभियान के तहत अब तक कुल 1,754 आवेदन बैंकों को भेजे गए हैं। इनमें 529 आवेदन स्वीकृत किए गए, जबकि 531 मामलों में ऋण वितरित किया जा चुका है। वहीं 825 आवेदन निरस्त हुए हैं। जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के साथ स्वीकृत ऋण के वितरण में अनावश्यक देरी नहीं करने को कहा।यूको बैंक की प्रगति की सराहना करते हुए उन्होंने बताया कि बैंक को मिले 46 आवेदनों...