कन्नौज, सितम्बर 8 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से फोन पर बात होने के बाद 80 वर्षीय वरिष्ठ सपा नेता भीकमलाल कोरी का उत्साह दोगुना हो गया। बीते रविवार को अखिलेश यादव का काफिला बिधूना जाते समय तिर्वा से होकर उमर्दा पहुंचा था। इस दौरान इंदरगढ़ के सपा कार्यकर्ता उनसे मुलाकात नहीं कर सके। वरिष्ठ नेता भीकमलाल कोरी भी उनसे मिलने की आस लगाए बैठे थे। इसी बीच सपा विधानसभा अध्यक्ष शरद यादव, इंजीनियर अनिल पाल समेत अन्य कार्यकर्ता उनके घर पहुंचे। भीकमलाल ने अखिलेश यादव से बात करने की इच्छा जताई। विधानसभा अध्यक्ष ने अखिलेश यादव को संदेश भेजकर उनसे बात करने का आग्रह किया। इसके बाद अखिलेश यादव ने फोन पर भीकमलाल कोरी का हालचाल पूछा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...