कन्नौज, जुलाई 21 -- Kannauj News: कन्नौज। सड़कों और खेतों में घूमने वाले बेसहारा गोवंशों को पशुपालकों के संरक्षण में देने के लिए संचालित मुख्यमंत्री गोवंश सहभागिता योजना जिले में धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। पशुपालकों को गोवंश की देखभाल की जिम्मेदारी देने के साथ सरकार उनके भरण-पोषण का खर्च भी उपलब्ध करा रही है। जिले में अब तक 675 पशुपालकों ने 1210 गोवंशों को अपने संरक्षण में लिया है। हालांकि ब्लाक स्तर पर योजना की स्थिति में बड़ा अंतर है।

उमर्दा ब्लाक की स्थिति उमर्दा में सबसे अधिक गोवंश सुपुर्द किए गए हैं, जबकि तालग्राम योजना में सबसे पीछे है। पशुपालन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक उमर्दा ब्लाक में योजना का सबसे अधिक असर दिखाई दिया है। यहां 204 लाभार्थियों को 446 गोवंश सुपुर्द किए जा चुके हैं। इसके बाद छिबरामऊ ब्लाक में 189 पशुपालकों ने 364 ग...