Kannauj News: 64 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बनेंगे बाल मैत्री शौचालय
कन्नौज, जुलाई 17 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। जिले के 64 आंगनबाड़ी केंद्रों पर जल्द ही बाल मैत्री शौचालय बनाए जाएंगे। स्वच्छ भारत कोष ट्रस्ट के सहयोग से शुरू की जा रही इस पहल का उद्देश्य छोटे बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित और उनकी जरूरतों के अनुरूप शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराना है। इससे न केवल आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी, बल्कि बच्चों में बचपन से ही व्यक्तिगत स्वच्छता की अच्छी आदतें भी विकसित होंगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर निर्माण कार्य के लिए संबंधित ग्राम पंचायतों को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र के लिए 36 हजार रुपये की धनराशि संबंधित कार्यदायी संस्था को उपलब्ध कराई जाएगीl निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.