Kannauj News: 50वीं शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्ति गीतों पर थिरके युवा
कन्नौज, अक्टूबर 19 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। नवयुवक जनसेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार देर शाम 50वीं शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल मंडलों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। डंडा, डांडिया, ढपली, कालेश्वर, डांस और वीर जवान मंडल के साथ नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शोभायात्रा में मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री के स्वरूपों की झांकियां शामिल रहीं। रामलीला मैदान में आचार्य ने कलश पूजन और ज्वारे की पूजा कराकर शोभायात्रा की शुरुआत कराई। शोभायात्रा के स्वागत के लिए सर्राफा बाजार में 51 छोटे स्वागत द्वार सजाए गए, जबकि गांधी चौराहे पर भव्य गेट बनाया गया। यात्रा को देखने के लिए सड़कों पर हजारों श्रद्धालुओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.