Kannauj News: 48 घंटे से बिजली गुल, नाराज ग्रामीणों का पावर हाउस पर हंगामा
कन्नौज, सितम्बर 28 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। क्षेत्र के किशई जगदीशपुर पावर हाउस से जुड़े दर्जनों गांवों में पिछले 48 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित होने से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पावर हाउस पहुंचकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया। पिछले दो दिन पूर्व तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के चलते किशई जगदीशपुर पावर हाउस से जुड़े कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी, जो 48 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो सकी। इससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोमवार को इस समस्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह कश्यप के नेतृत्व में पावर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.