कन्नौज, अक्टूबर 12 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। जिले में 43 लाख से अधिक पौधों के रोपण के बाद अब उनके संरक्षण और जीवितता को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पौधरोपण के साथ उनकी नियमित सिंचाई, देखभाल और सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में जिला गंगा समिति, जिला वृक्षारोपण समिति और जिला पर्यावरण समिति की बैठक में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई। सीडीओ ने बताया कि वर्ष 2026 में जिले को मिले 43,34,600 पौधरोपण के लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत पौधे लगाए जा चुके हैं। अब इनकी जीवितता बनाए रखना संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है। उन्होंने पौधरोपण का स्थलीय सत्यापन ...