कन्नौज, जुलाई 21 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। बारिश के बाद आई बिजली की खराबी ने कस्बे के दुर्गा नगर और बौद्धनगर मोहल्ले के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। दोनों मोहल्लों में करीब 40 घंटे तक बिजली गुल रहने से लोग भीषण गर्मी और उमस में परेशान रहे। बिजली के साथ ही पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित होने से लोगों को दोहरी समस्या का सामना करना पड़ा। मंगलवार शाम बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद मोहल्लेवासियों ने राहत की सांस ली। सोमवार सुबह कस्बे में हुई बारिश के दौरान विद्युत व्यवस्था लड़खड़ा गई। इसके बाद दुर्गा नगर और बौद्धनगर मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। लोगों को उम्मीद थी कि कुछ समय बाद आपूर्ति बहाल हो जाएगी, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी बिजली नहीं आई। यह भी पढ़ें- Meerut News: 26 घंटे गुल रही अशोक विहार की बिजली, पूरी रात अंधेरे में रहे लो...