कन्नौज, अगस्त 13 -- Kannauj News: कन्नौज। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में 35 निष्प्रयोज्य वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए। कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में हुई बैठक में 50 स्कूली वाहनों की स्थिति की समीक्षा की गई। इनमें 35 वाहन निष्प्रयोज्य पाए गए, जबकि 15 वाहनों की फिटनेस पूरी कराया जाना बाकी है। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विजय कुमार मिश्र ने निष्प्रयोज्य वाहनों का संचालन तत्काल बंद कराने के साथ संबंधित विद्यालय, वाहन स्वामी और थाने को पत्र भेजने के निर्देश दिए। इन 35 वाहनों का पंजीयन पांच दिन में निरस्त कराने की कार्रवाई करने को कहा गया। वहीं, शेष 15 वाहनों की फिटनेस निर्धारित समय में पूरी कराने के निर्देश दिए गए।

यातायात नियमों पर कार्रवाई बैठक में यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रव...