कन्नौज, अगस्त 20 -- Kannauj News: बारिश के मौसम में चोर सक्रिय होने लगे हैं। नगर व ग्रामीण इलाकों में कहीं न कहीं चोरी की वारदात कर रहे हैं। बुधवार की रात चोरों ने एक कोल्ड ड्रिंक की गोदाम को निशाना बनाया। गोदाम के ताले तोड़ कर मोबाइल फोन और हजारों रुपए की नगदी चोरी हो गई। गोदाम के ताले टूटे के देख कर आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। बुधवार की शाम ग्राम मलिकपुर निवासी खालिद अनवर नगर के पश्चिमी बाईपास स्थित अपनी कोल्ड ड्रिंक की गोदाम को बंद करके घर चला गया। सुबह जब उसे जानकारी मिली कि उसकी गोदाम के ताले टूटे पड़े हैं, तो वह अचंभित हो गया। यह भी पढ़ें- Nawada News: गोविन्दपुर में तीन दुकानों में चोरी, नगदी समेत अन्य सामान चुराये और तुरंत मौके पर पहुंचा। मौके पर जाकर देखा कि गोदाम में लगे तीन ताले चोरों ने तोड़ दिए हैं। मौके पर तमाम लोगो...