कन्नौज, अक्टूबर 24 -- कन्नौज के किसानों को मिलेगी पीएम किसान की किस्त Kannauj News: कन्नौज। रबी की फसलों की बुवाई के बीच किसानों को आर्थिक मदद मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 30 अक्टूबर को 24वीं किस्त जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के बनासकांठा से देशभर के किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेजेंगे। जिले के 2.43 लाख से अधिक किसानों को भी इसका लाभ मिलने की उम्मीद है। उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि जिले में पीएम किसान योजना के तहत करीब 2.43 लाख किसान पंजीकृत हैं। योजना की अगली किस्त को लेकर कृषि विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पात्र किसानों के बैंक खातों में दो-दो हजार रुपये भेजे जाएंगे। इस हिसाब से जिले के किसानों को करीब 48.60 करोड़ रुपये की धनराशि मिलेगी। उन्होंने बताय...