कन्नौज, अक्टूबर 21 -- Kannauj News: ठठिया, संवाददाता। कस्बे में सोमवार शाम मां तपेश्वरी जन चेतना समिति की ओर से 30वीं विशाल दुर्गा शोभायात्रा धूमधाम और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों समेत 11 आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। झांकियों के दर्शन के लिए रास्ते भर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भक्तों ने मां का स्वागत किया। शोभायात्रा का शुभारंभ मां तपेश्वरी मंदिर से हुआ। यहां से यात्रा मुख्य बाजार होते हुए इंद्रेश्वरनाथ मंदिर पहुंची। इसके बाद मानीमऊ तिराहा रोड और कस्बे के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः मां तपेश्वरी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान मां दुर्गा के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा कस्बा भक्तिमय हो गयाl शोभायात्रा में सजी आकर्षक झांकियों के साथ डीजे पर प्रस्तुत नाग-नागिन नृत्य औ...