कन्नौज, अगस्त 1 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। तहसील परिसर में शनिवार को दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल असेसमेंट एवं दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने 25 दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान 8 बच्चों को दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए गए। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा प्रबल कुमार पांडेय, स्पेशल एजूकेटर रेखा श्रीवास्तव, प्रगति व जितेंद्र राठौर के सहयोग से दिव्यांग बच्चों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। खंड शिक्षा अधिकारी आनंद द्विवेदी की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड के डॉ.इरशाद अहमद, डॉ.सूर्य कुमार, डॉ.श्रीनिवास गुप्ता, डॉ.धीरेंद्रप्रताप सिंह, डॉ.भीम सिंह, डॉ.शिवम, फिजियोथेरेपिस्ट राजेंद्र समेत अन्य विशेषज्ञों की टीम ने बच्चों का परीक्षण किया। इस दौरान 25 बच्चों का परीक्षण हुआ, जिसमें 8 बच्चों को जांच के बा...